शेरा :-सरदार दरवाजा तो खुला है फिर आप क्यों खटखटा रहे हो अंदर चलें
नाहरसिंह :- नहीं खुले दरवाजे से जाना नाहरसिंह के शान के खिलाफ है. अरे कोई है दरवाजा बंद करो यदि दरवाजा खुला रहा तो नाहर अंदर आएगा कैसे? दरवाजा बंद करो जल्दी.
रंगा :- मगर सरदार आप दरवाजा क्यों खटखटा रहे थे.
नाहरसिंह :- अरे घर के मालिक को बताने के लिए कि उसने दरवाजा बंद तो किया ही नहीं.ये धनवान लोग भी अजीब है, घर का दरवाजा खुला छोङ देते हैं, कोई चोर डाकू घुस गया तो?
जग्गा :- मगर सरदार चोर डाकू तो हम हैं ही
नाहर सिंह :- हां,मगर हम तो बंद दरवाजे से घुसते हैं यहां तो दरवाजा खुला है.तेजा :- मगर सरदार, बंद दरवाजे से कोई घुसेगा कैसे?
नाहर :- दरवाजा तोङकर, बेवकूफ
भैरोसिंह :- दरवाजा तोङना क्यों?
नाहर :- ताकि इन लोगों को पता तो चले, नाहर को तूफान नहीं रोक सकते तो ये दरवाजे क्या रोकेंगे.
कौन है ये, डाकू या रंगमंच के कलाकार जानने के लिए पढें अगला भाग,
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें